ऋण चुकाने के बाद भी दिखाया डिफॉल्टर:डाबला सहकारी बैंक ने 6 साल से रिकॉर्ड नहीं किया अपडेट
ऋण चुकाने के बाद भी दिखाया डिफॉल्टर:डाबला सहकारी बैंक ने 6 साल से रिकॉर्ड नहीं किया अपडेट
डाबला : डाबला ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड डाबला और सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक, पाटन शाखा से जुड़े एक मामले में एक पूर्व सैनिक को ऋण चुकाने के बावजूद पिछले लगभग 6 साल से डिफॉल्टर बताया जा रहा है।
ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा निवासी डालूराम सैनी ने बताया – साल 2020 में सहकारी समिति के माध्यम से बैंक से ऋण लिया था। निर्धारित समय पर ब्याज सहित पूरा ऋण जमा करवा दिया था, जिसके बाद बैंक ने उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया था।
एनओसी मिलने के बावजूद डिफोल्टर
पीड़ित डालूराम सैनी का आरोप है कि एनओसी मिलने के बावजूद बैंक के रिकॉर्ड में उन्हें आज भी डिफॉल्टर दिखाया जा रहा है। इस कारण उन्हें कई सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सैनी पिछले करीब छह वर्षों से डाबला ग्राम सेवा सहकारी समिति और पाटन स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
अधिकारी बोले – तकनीकी समस्या
इस संबंध में सीकर केंद्रीय सहकारी बैंक, पाटन के मैनेजर महेश यादव ने बताया कि डालूराम सैनी का मामला एक तकनीकी समस्या है। ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है, जिस कारण यह परेशानी आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सैनी की तरफ से कभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर उसे आगे फॉरवर्ड कर दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2131174

