[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में 57वां मोतियाबिंद जांच कैंप:110 मरीजों की जांच, 21 ऑपरेशन के लिए चयनित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में 57वां मोतियाबिंद जांच कैंप:110 मरीजों की जांच, 21 ऑपरेशन के लिए चयनित

श्रीमाधोपुर में 57वां मोतियाबिंद जांच कैंप:110 मरीजों की जांच, 21 ऑपरेशन के लिए चयनित

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में गुरुवार, 12 मार्च को 57वां निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर और आई रिसर्च सेंटर समिति के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। शिविर का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता निवारण) जयपुर के सौजन्य से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श भी दिया।

21 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना

लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 110 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद 21 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों के लैंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर दृष्टि मिल सके।

समाजसेवियों का मिला विशेष सहयोग

इस शिविर के आयोजन में दुर्गा प्रसाद गोयल और ललिता गोयल (ऊंझा, गुजरात) का विशेष सहयोग रहा। लायंस क्लब की ओर से ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को फल और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में कई समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं। आयोजन में सागरमल हलवाई, ललित कुमार सैनी और जिनेंद्र शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई और मरीजों की व्यवस्था तथा सहयोग में योगदान दिया।

Related Articles