चिड़ावा एसडीएम डॉ. सोनी ने अस्पताल का निरीक्षण किया:मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य की ली जानकारी, पीएमओ को समस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश
चिड़ावा एसडीएम डॉ. सोनी ने अस्पताल का निरीक्षण किया:मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य की ली जानकारी, पीएमओ को समस्याओं के जल्द समाधान के दिए निर्देश
चिड़ावा : चिड़ावा उपखंड प्रशासन सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद सक्रिय हो गया है। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) डॉ. नरेश सोनी लगातार सरकारी दफ्तरों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने तीसरे दिन भी औचक निरीक्षण किया, जिससे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम
गुरुवार को एसडीएम डॉ. नरेश सोनी ने चिड़ावा शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक अस्पताल पहुंचने की सूचना पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संत कुमार जांगिड़ और पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं, संसाधनों और चिकित्सा प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एसडीएम ने की मरीजों से बातचीत
निरीक्षण के दौरान, एसडीएम डॉ. सोनी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया, साथ ही उनके स्वास्थ्य का हाल भी जाना। एसडीएम ने पीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।
अस्पताल में साफ-सफाई का जायजा लिया
डॉ. सोनी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और समुचित रोशनी व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दवाइयों के सुरक्षित भंडारण और उनकी उपलब्धता को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम की इस सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश गया है कि उपखंड प्रशासन सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059395


