[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोल संघर्ष समिति का धरना 18वें दिन भी जारी:प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, टोल वसूली के लिए जमीन अधिग्रहण का है मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

टोल संघर्ष समिति का धरना 18वें दिन भी जारी:प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, टोल वसूली के लिए जमीन अधिग्रहण का है मामला

टोल संघर्ष समिति का धरना 18वें दिन भी जारी:प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, टोल वसूली के लिए जमीन अधिग्रहण का है मामला

सादुलपुर : सादुलपुर में लंबोर बड़ी टोल प्लाजा को लेकर टोल संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसानों ने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

आंदोलन की दी चेतावनी

अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कामरेड कुरड़ाराम दमीवाल ने बताया- टोल संघर्ष समिति, लंबोर बड़ी के बैनर तले ग्रामीणों और किसानों का यह धरना लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेगी।

धरने के दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। समिति ने बड़े आंदोलन की तैयारी के लिए विभिन्न मोर्चों पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई हैं।

धरने में ये रहे शामिल

इस धरने में कृष्ण कुमार पूनिया, पूर्व सरपंच भगेला, प्रताप सिंह पूनिया, कॉमरेड दीपाराम, कॉमरेड शेरसिंह डांगी, डॉ. रामनिवास लांबा, मनीष पुरी, कॉमरेड रामसिंह, अनिल सहारन, धनौठी बड़ी सरपंच मुंशी राम पूनिया, जाट महासभा के उपाध्यक्ष भल्लेराम, सतवीर सिंह पूनिया (ग्वालीसर), यशवीर पूनिया (सूरतपुरा), कृपाराम दुमकी, कांग्रेस प्रवक्ता वेदपाल धानोठी, जयवीर, बैरिसाल पूनिया, फूलसिंह लांबा, सुमेरसिंह लांबा सहित विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों और किसानों ने भागीदारी निभाई।

ये मामला

किसानों ने बताया- कागजों में सड़क की चौड़ाई अधिकतम 40 फीट दर्ज है, लेकिन ठेकेदार ने टोल वसूली के लिए 100 फीट से ज्यादा जमीन घेर रखी है। उन्होंने कहा कि किसानों की भूमि का न तो विधिवत अधिग्रहण किया गया और न ही किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है। जब तक टोल प्लाजा नहीं हटेगा, धरना लगातार जारी रहेगा।

Related Articles