नवलगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:नकबजनी, चोरी और मारपीट के 23 मामलों में थी तलाश
नवलगढ़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:नकबजनी, चोरी और मारपीट के 23 मामलों में थी तलाश
नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने एक बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए सीकर कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सीकर और झुंझुनूं जिलों के विभिन्न थानों में नकबजनी, चोरी और मारपीट के कुल 23 मामले दर्ज हैं।
स्टाफ दुकान खोलने गए तो घटना का पता चला
पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को वार्ड नंबर 14 निवासी मुकेश बराड़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी “वंशिका ज्वैलर्स” नाम की सोने-चांदी की दुकान जैन मेडिकल के पास पुरानी हवेली में स्थित है। 31 जनवरी की शाम को वह जयपुर चले गए थे, और रात करीब 8 बजे उनके पिता व स्टाफ ने दुकान बंद कर दी थी।
चोरी की घटना का पता 2 फरवरी की सुबह करीब 9:30 बजे चला, जब स्टाफ दुकान खोलने पहुंचा और हवेली के अंदर के ताले टूटे हुए पाए। सूचना मिलने पर मुकेश बराड़िया जयपुर से लौटे। उन्होंने पाया कि दुकान से 52.200 ग्राम सोना, 2800 ग्राम चांदी की पायल, लगभग 150 ग्राम के पांच चांदी के पेंडल, 2.800 ग्राम की सोने की अंगूठी, 15 हजार रुपये नकद, करीब 200 ग्राम चांदी का अन्य सामान और एक किलो चांदी का पाउडर चोरी हो गया था।
आरोपी रिमांड पर
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीकर निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जाकिर उर्फ कोल्या को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है, और इस प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2057771
