[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद की मल्लिका सिंह ने घुड़सवारी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:कई प्रतियोगिताओं में जीते मेडल, मारवाड़ी घोड़ों को दिलाया सरंक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद की मल्लिका सिंह ने घुड़सवारी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:कई प्रतियोगिताओं में जीते मेडल, मारवाड़ी घोड़ों को दिलाया सरंक्षण

डूंडलोद की मल्लिका सिंह ने घुड़सवारी में बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान:कई प्रतियोगिताओं में जीते मेडल, मारवाड़ी घोड़ों को दिलाया सरंक्षण

डूंडलोद : डूंडलोद निवासी मल्लिका सिंह ने मारवाड़ी घोड़ों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश-विदेश में एक खास पहचान बनाई है। वह मारवाड़ी घोड़ों को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मल्लिका सिंह ने विदेशों में आयोजित कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उन्होंने भारत के लिए कई गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर अपनी क्षमता साबित की है। मारवाड़ी घोड़ों के संरक्षण के लिए उनके अहम योगदान के लिए मल्लिका सिंह को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। डूंडलोद क्षेत्र में उन्हें “बाईसा” के नाम से जाना जाता है।

मल्लिका सिंह ने विदेशों में आयोजित कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
मल्लिका सिंह ने विदेशों में आयोजित कई घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

मल्लिका सिंह ने बताया कि घुड़सवारी के दौरान वे कई बार घोड़ों से गिरीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार अभ्यास करती रहीं। वर्तमान में मल्लिका सिंह विदेशों से आने वाली महिलाओं को भी घुड़सवारी के गुर सिखा रही हैं।

Related Articles