महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : फतेहपुर शेखावाटी में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत सदर थाना से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायत समिति सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यशाला एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान की वक्ताओं ने बेटियों का जनसंख्या में महत्व बताया।
इस दौरान सदर थाना प्रभारी ने बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उपस्थित प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। ब्लॉक पर्यवेक्षक ताराचंद जाजू ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
प्रकाश चन्द्र जांगिड़ सुपरवाइजर महिला अधिकारिता विभाग ने कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित विधिक जानकारी प्रदान की। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र परामर्शदाता ने केंद्र के संचालन प्रक्रिया एवं महिलाओं के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश स्वामी आरोह फाउंडेशन सीएफएल लक्ष्मणगढ़ एवं भोलाराम कुमावत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन एवं उनकी टीम द्वारा विशेष सहयोग किया गया।
अंजनी ज्योति सेवा परिषद फतेहपुर ने बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित करवाने की जानकारी प्रदान की। इस दौश्रान इश्वर सिंह सब इंस्पेक्टर कोतवाली थाना, जयंती सैनी महिला पर्यवेक्षक, शमी पर्यावरण प्रेमी, सोहन बजाज फाउंडेशन, राकेश कुमार, ब्लॉक की साथी कार्यकर्ता एवं राजीविका क्लस्टर फेडरेशन की महिलाओं उपस्थित मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054546


