[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर में सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में बड़ा कदम, नगर परिषद ने की निशानदेही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहर में सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में बड़ा कदम, नगर परिषद ने की निशानदेही

शहर में सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में बड़ा कदम, नगर परिषद ने की निशानदेही

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर परिषद सीकर द्वारा महत्वपूर्ण पहल करते हुए शनिवार, 7 मार्च 2026 को विभिन्न मार्गों पर सड़क चौड़ाईकरण को लेकर मौके पर निशानदेही की गई।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रोड पर फाटक नंबर 2 से पुरोहितजी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ाई निर्धारित करते हुए निशान लगाए गए। वहीं रामपुरा रोड पर झूलेलाल चौक से एम.आर. गौड़ स्कूल होते हुए जयपुर-बीकानेर बाईपास तक 60 फीट सड़क चौड़ाईकरण के लिए भी निशानदेही की गई।

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि मास्टर प्लान,जोनल प्लान के अनुरूप किए जा रहे इस सड़क चौड़ाईकरण कार्य से क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी तथा आमजन को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिक इस कार्य में सकारात्मक सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान कार्रवाई में एटीपी नरेंद्र कुमार नट सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी एवं विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता निधि चौधरी एवं पिंकी मीणा, प्रवर्तन दस्ता टीम, संबंधित जोन प्रभारी तथा सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles