स्वदेशी मेला 2026 के सफल आयोजन पर जयपुर में पुष्पा सेवाराम गुप्ता का सम्मान
स्वदेशी मेला 2026 के सफल आयोजन पर जयपुर में पुष्पा सेवाराम गुप्ता का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित स्वदेशी जागरन मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक में सूरजगढ़ नगरपालिका की निवर्तमान अध्यक्षा पुष्पा सेवाराम गुप्ता को “स्वदेशी मेला 2026 – सूरजगढ़” के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्योगों को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
सूरजगढ़ नगरपालिका द्वारा आयोजित 9 दिवसीय स्वदेशी मेला पूरे राजस्थान में अपनी तरह का अनूठा आयोजन रहा। यह पहला अवसर था जब किसी नगरपालिका ने इतने बड़े स्तर पर स्वदेशी मेले का आयोजन किया। मेले में स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा विभिन्न स्वदेशी उत्पादों से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिला।
मेले के दौरान सूरजगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी, खानपान के स्टॉल और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों ने मेले को आकर्षण का केंद्र बनाए रखा। इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का भ्रमण किया, जिससे स्थानीय व्यापार को काफी प्रोत्साहन मिला।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पुष्पा सेवाराम गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय सूरजगढ़ के नागरिकों, नगरपालिका टीम और मेला आयोजन समिति को दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने स्वदेशी आंदोलन और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054549


