[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सैनिकों एवं युद्ध वीरांगनाओं के लिए मासिक समस्या समाधान शिविर 13 मार्च को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पूर्व सैनिकों एवं युद्ध वीरांगनाओं के लिए मासिक समस्या समाधान शिविर 13 मार्च को

पूर्व सैनिकों एवं युद्ध वीरांगनाओं के लिए मासिक समस्या समाधान शिविर 13 मार्च को

सीकर : पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ मासिक समस्या समाधान शिविर का आयोजन 13 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे बलिदानी योद्धा जयपाल चलका, सेना मेडल स्मारक, खींवासर में किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने बताया कि आसपास के गांवों के सभी पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं तथा उनके आश्रित अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में पेंशन, स्पर्श पीपीओ, रिकॉर्ड संबंधी प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे शिविर में आते समय अपने साथ स्पर्श पीपीओ, डिस्चार्ज बुक तथा बैंक पासबुक अवश्य लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

Related Articles