चूरू में 5 दिन से गायब युवक का मिला शव:बिना किसी को बताए घर से चला गया था, 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था
चूरू में 5 दिन से गायब युवक का मिला शव:बिना किसी को बताए घर से चला गया था, 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था
चूरू : चूरू जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर स्थित गिनानी में गुरुवार शाम एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 28 फरवरी से लापता 23 वर्षीय योगेश कुमार प्रजापत के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस जाप्ते सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार गाजसर निवासी संपत प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि उनका 23 वर्षीय भतीजा योगेश कुमार प्रजापत 28 फरवरी की रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसकी बाइक गाजसर में स्थित गिनानी के पास खड़ी मिली थी, लेकिन योगेश का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने योगेश को कई जगह तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों की ओर से 2 मार्च को सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस भी योगेश की तलाश कर रही थी।
योगेश कुमार 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और गांव में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया और मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052166


