रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी के वार्षिक चुनाव संपन्न, गोकल चंद सैनी बने अध्यक्ष
रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी के वार्षिक चुनाव संपन्न, गोकल चंद सैनी बने अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी की रामायण सत्संग संस्था में धुलण्डी के पावन पर्व पर वार्षिक चुनाव धूमधाम से आयोजित किए गए। होली के रंगीन माहौल में आयोजित इस भक्तिमय समारोह ने संस्था की गतिविधियों को नई दिशा देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी की प्रतिमा के समक्ष मधुर भजनों और आरती के साथ हुई। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बुधराम गुप्ता की अध्यक्षता में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, ग्रामीणों और खेतड़ीवासियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर गोकल चंद सैनी, उपाध्यक्ष पद पर चिमनलाल सोनी, महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार झुनझुनवाला, संगठन मंत्री पद पर सुधीर गुप्ता तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर सुरेश सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोकल चंद सैनी ने कहा कि रामायण सत्संग संस्था खेतड़ी की सांस्कृतिक धरोहर है। संस्था के माध्यम से आने वाले समय में भव्य रामायण पाठ, सत्संग और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश सोनी, अनंत पंसारी, हितेश वर्मा, डालचंद सिंधी, उपेंद्र सोडा, कार्तिक शर्मा, अरविंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज सोनी, शिवकरण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और होली के रंगों के बीच उत्सव का आनंद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051211


