[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाड़ी देशों व यूरोप में संभावित युद्ध हालात के बीच भारतीयों की सुरक्षा की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाड़ी देशों व यूरोप में संभावित युद्ध हालात के बीच भारतीयों की सुरक्षा की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने केंद्र सरकार से की नागरिकों की सुरक्षित वापसी की अपील

झुंझुनूं : खाड़ी देशों एवं यूरोप के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रहे युद्ध जैसे हालातों को लेकर विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों के परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

रमेश कुमार ने कहा कि खाड़ी देशों तथा यूरोप के विभिन्न राष्ट्रों में हजारों भारतीय मजदूरी, रोजगार, व्यापार एवं अन्य कार्यों के उद्देश्य से निवास कर रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय छात्र वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले सहित शेखावाटी क्षेत्र के सैकड़ों युवा भी वर्तमान में इन देशों में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संभावित युद्ध की आशंका के कारण वहां रह रहे भारतीय नागरिकों एवं उनके परिजनों में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में भारत सरकार को तत्काल आवश्यक कदम उठाकर भारतीय दूतावासों के माध्यम से नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करनी चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता ने आग्रह किया कि यदि परिस्थितियां गंभीर हों तो केंद्र सरकार विशेष अभियान चलाकर भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने की समुचित व्यवस्था करे, ताकि हजारों परिवारों को राहत और सुरक्षा का विश्वास मिल सके।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

Related Articles