उदयपुरवाटी में आधी रात को हुआ राज होलिका दहन:विधि-विधान से की गई पूजा, गींदड़ प्रतियोगिता के विजेता भी हुए सम्मानित
उदयपुरवाटी में आधी रात को हुआ राज होलिका दहन:विधि-विधान से की गई पूजा, गींदड़ प्रतियोगिता के विजेता भी हुए सम्मानित
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर सहित पूरे इलाके में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के बस स्टैंड स्थित राज होली का दहन तहसीलदार जे.आर. कूड़ी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद करवाया। इस अवसर पर नगर पालिका की ओर से आयोजित गींदड़ प्रतियोगिता के उत्कृष्ट कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
आजादी से पहले से चली आ रही परंपरा
जानकारी के अनुसार, उदयपुरवाटी में देश की आजादी से पूर्व से ही यह परंपरा रही है कि राज होली का दहन प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ही पूजा-अर्चना कर करवाया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष तहसीलदार जे.आर. कूड़ी ने राज पंडित ओमप्रकाश शर्मा और राजेंद्र पुरोहित के सान्निध्य में भद्राकाल के दौरान पूंछ काल में रात 1:30 बजे पूजा संपन्न कराई और होली का दहन कराया।
तहसीलदार ने होली की परिक्रमा कर देश में खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद आमजन ने धमाल गाते हुए होली की परिक्रमा लगाई और प्रहलाद भगत को निकालकर होली दहन की रस्म पूरी की। इस दौरान वैद्य विमलेश मिश्रा, राजेंद्र रिणवां, गोविंदराम अग्रवाल, गोपाल शर्मा, भोलाराम शर्मा, एडवोकेट मनीष शर्मा, एडवोकेट विपिन दाधीच, सुभाष हरलालका और सुशील हरलालका सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गींदड़ प्रतियोगिता का समापन
नगर पालिका के सौजन्य से सोमवार रात पांच बत्ती के निकट गींदड़ प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अतिथि तहसीलदार जे.आर. कूड़ी, थाना प्रभारी रामपाल मीणा, पार्षद राजेंद्र मारवाल, शिव प्रसाद चेजारा और किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई रहीं।
प्रतियोगिता में विश्वनाथ छीपी, सुशील कुमार, राजेंद्र कुमार, मधु राजस्थानी और हरजीराम सहित कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट रामजीवण गुप्ता, नितेश सैनी, श्रवण मारवाल, महेंद्र राव, पिंटू स्वामी, सुशील शाह, अमित अली कच्छावा, गोविंद वाल्मीकि, राहुल चेजारा, ताराचंद मित्तल और लक्षमणराम जोगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050266

