[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई कस्बे में देर रात 1:30 बजे होलिका दहन:पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, गणगौर पर्व की शुरुआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई कस्बे में देर रात 1:30 बजे होलिका दहन:पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, गणगौर पर्व की शुरुआत

बबाई कस्बे में देर रात 1:30 बजे होलिका दहन:पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, गणगौर पर्व की शुरुआत

बबाई : बबाई कस्बे में सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे होलिका दहन किया गया। इस दौरान कस्बेवासियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। परंपरानुसार, होलिका दहन के बाद भक्त प्रहलाद की जय-जयकार करते हुए उन्हें जलती होलिका से निकाला गया और कस्बे के जलाशयों में विसर्जित किया गया। ग्रामीणों ने जलती हुई होलिका में गेहूँ की बालियां सेंकी और होली की अग्नि का कुछ अंश अपने घरों को लेकर गए।

इसके पश्चात, कस्बे की नवविवाहिताओं ने होलिका को धोक लगाई। उन्होंने शीतला माता को सींचकर मंगल गीत गाए, जिसके साथ ही गणगौर पर्व की शुरुआत हुई। होलिका दहन के अवसर पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पुलिस थाने का जाब्ता पीसीआर वैन के साथ गश्त कर रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रही।

Related Articles