फूलों और गुलाल से खेली होली:डफ की थाप पर गूंजा धमाल, दिया एकता का संदेश
फूलों और गुलाल से खेली होली:डफ की थाप पर गूंजा धमाल, दिया एकता का संदेश
जाखल : आक्या वाली पहाड़ी पर इस वर्ष धुलंडी का पर्व विशेष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे इस स्थल पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
आयोजक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि धुलंडी के पावन अवसर पर हिंदू समाज के सभी वर्गों के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें रंग-बिरंगे पुष्पों की वर्षा के बीच सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान डफ की थाप पर धमाल गूंजता रहा। लोक धुनों पर युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आए। महिलाओं ने डीजे और डफ की ताल पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल होलीमय हो गया। बच्चों ने भी रंगों के साथ खेलते हुए पर्व का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को धुलंडी की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह मिलजुलकर पर्व मनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे यह धुलंडी समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050188

