[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंडिया और वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा खिलवाते 2 गिरफ्तार:सीकर में फार्महाउस पर दबिश देकर पकड़ा,लाखों रुपए नगद मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंडिया और वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा खिलवाते 2 गिरफ्तार:सीकर में फार्महाउस पर दबिश देकर पकड़ा,लाखों रुपए नगद मिला

इंडिया और वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा खिलवाते 2 गिरफ्तार:सीकर में फार्महाउस पर दबिश देकर पकड़ा,लाखों रुपए नगद मिला

सीकर : इंडिया और वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा खिलवाते दो युवकों को सीकर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दोनों को एक फार्महाउस पर दबिश देकर पकड़ा गया। इनके पास से लाखों रुपए के सट्टे के लेन-देन का हिसाब भी मिला है।

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि 1 मार्च की रात इंडिया और वेस्टइंडीज का क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के जरिए इनपुट मिला कि दासा की ढाणी फाटक के पास एक फार्म हाउस पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है।

फार्म हाउस से नगद रुपए जब्त

पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी महेंद्र जाखड़ और उसके सहयोगी दौलत को गिरफ्तार किया। दोनों ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टा खिलवाते थे। इनके पास से मिले करीब सवा लाख रुपए जब्त किए गए है। दोनों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन लोगों को यह सट्टा खिलवाते थे।

पुलिस के मुताबिक महेंद्र जाखड़ ने जहां से अपने ऑनलाइन अकाउंट में राशि डलवाई थी। उसका वन टाइम पेमेंट किया था। इसके बाद चाहे प्रॉफिट हो या लॉस,वह महेंद्र का ही होता। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल देवीलाल,महावीर,बलबीर और मामराज शामिल रहे।

Related Articles