[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में होलिका दहन के बाद खेल प्रतियोगिता:ऊंट और घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई, नगद और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में होलिका दहन के बाद खेल प्रतियोगिता:ऊंट और घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई, नगद और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

पाटन में होलिका दहन के बाद खेल प्रतियोगिता:ऊंट और घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई, नगद और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

पाटन : पाटन क्षेत्र में मंगलवार को होलिका दहन के दूसरे दिन रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में, क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिहारीपुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन हुआ। मेले के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें ऊंट दौड़ और घोड़ी दौड़ प्रमुख रहीं।

सरपंच पति दीपेंद्र सिंह तंवर ने बताया- उनके गांव में बाबा टनकदास और गिगादास का मेला प्रतिवर्ष भरता है। यह स्थान पूरे गांव और आसपास के गांवों के लिए आस्था का प्रतीक है। घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता में लोहारू के धुडाराम का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। प्रथम विजेता को नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, ऊंट दौड़ में फूल सिंह पाथेड़ा का ऊंट पहले स्थान पर रहा। दोनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता रहे ऊंट और घोड़े को भी नगद इनाम और मोमेंटो भेंट किए गए। इस आयोजन के दौरान मेला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles