पाटन के बक्सीपुरा में ठाकुरजी के मंदिर में खेली होली:200 किलो गुलाल और 300 किलो फूल बरसाए, सुख समृद्धि की कामना
पाटन के बक्सीपुरा में ठाकुरजी के मंदिर में खेली होली:200 किलो गुलाल और 300 किलो फूल बरसाए, सुख समृद्धि की कामना
पाटन : पाटन के पास बक्सीपुरा गांव में होली का पर्व पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह आयोजन महंत बलवीर दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें जाटवास और बक्सीपुरा दोनों गांवों के समस्त ग्रामवासियों ने भाग लिया।
ठाकुरजी के मंदिर में एकत्रित होकर खेली होली
इस अवसर पर गांव के आराध्य ठाकुर जी मंदिर में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। होली के इस पर्व पर 200 किलो गुलाल और 300 किलो फूलों की बरसात की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर रंगों से सराबोर हो गया।
मंदिर से रंगों के त्योहार की शुरूआत
भक्तों ने जाटों के नेहरा परिवार के कुलदेव बालासिद्ध महाराज जाटवास के निकट स्थित मंदिर से रंगों के त्यौहार की शुरुआत की। मंदिर प्रांगण में धोक लगाने के बाद डीजे की धुन पर फाग धमाल के साथ नाचते-गाते हुए भक्त बक्सीपुरा गांव के ठाकुर जी मंदिर पहुंचे।
विशेष पूजा अर्चना की
कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुरजी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद मंदिर परिसर फाग गीतों और भक्तिमय भजनों से गूंज उठा। गांव के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने आपसी भेदभाव भुलाकर एक साथ होली खेली, जो भाईचारे की मिसाल बनी।
गुलाल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना
इस वार्षिक परंपरा के तहत, ग्रामीणों ने ठाकुरजी को गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पारंपरिक चंग की थाप पर लोकगीत गाए गए और ग्रामीणों ने नृत्य किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा गांव की एकता का प्रतीक है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े रखती है। देर शाम तक चले इस उत्सव में पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व का समापन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050249

