[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉग घुमाने की बात पर विवाद:परिवार पर लाठियों से हमला,जान से मारने की धमकी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डॉग घुमाने की बात पर विवाद:परिवार पर लाठियों से हमला,जान से मारने की धमकी दी

डॉग घुमाने की बात पर विवाद:परिवार पर लाठियों से हमला,जान से मारने की धमकी दी

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में डॉग घुमाने की बात पर विवाद हो गया। यहां एक युवक और उसके साथियों ने परिवार पर लाठियों से हमला किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में 40 साल की महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह सीकर में धोद रोड पर रहती है। 1 मार्च की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उनका बेटा डॉग को घुमाने के लिए घर के सामने वाली जमीन पर ले गया था। यहां पर संपत पार्षद का मकान है,वह भी अपने डॉग को घुमा रहा था। इसी दौरान महिला के बेटे से डॉग ने अचानक पट्टा छुड़वाया और संपत पार्षद के डॉग के सामने हो गया।

ऐसे में संपत पार्षद ने पहले तो अपने डॉग को पकड़ा और फिर महिला के बेटे के साथ गाली-गलौज करना शुरू किया। संपत पार्षद ने महिला के बेटे को थप्पड़ मारा जिससे लड़का वहीं पर गिर गया। इसके बाद महिला और उसका पति वहां पर गए और समझाइश करके वापस आ गए।

इसके बाद संपत पार्षद और अन्य 5-6 लोग हाथों में लाठियां लेकर आए। और महिला के घरवालों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला के पति हार्ट के पेशेंट है। इसके बावजूद भी संपत पार्षद और उसके साथ के लोगों ने मारपीट की। जब महिला बीच-बचाव करने के लिए आई तो महिला को भी घसीटा साथ ही जान से मारने की धमकी दी। संपत पार्षद ने कहा कि वह अवैध दीवार खड़ी करके रास्ता बंद कर देगा। महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles