[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिलाध्यक्ष बोले- ‘गाड़ी पर पद लगाने से अध्यक्ष नहीं बनते’:सोशल मीडिया पर सूची जारी नहीं होती; रिजवान ने दिखाया ईमेल से आया नियुक्ति पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिलाध्यक्ष बोले- ‘गाड़ी पर पद लगाने से अध्यक्ष नहीं बनते’:सोशल मीडिया पर सूची जारी नहीं होती; रिजवान ने दिखाया ईमेल से आया नियुक्ति पत्र

जिलाध्यक्ष बोले- 'गाड़ी पर पद लगाने से अध्यक्ष नहीं बनते':सोशल मीडिया पर सूची जारी नहीं होती; रिजवान ने दिखाया ईमेल से आया नियुक्ति पत्र

झुंझुनूं : झुंझुनूं में NSUI के जिलाध्यक्ष पद को लेकर मौजूदा अध्यक्ष राहुल जाखड़ और रिजवान खान दोनों खुद को वैध अध्यक्ष बता रहे हैं। विवाद ईमेल से जारी कथित नियुक्ति और संगठन के आधिकारिक सोशल मीडिया पर सूची जारी नहीं होने को लेकर है।

दरअसल, करीब एक साल से पद संभाल रहे राहुल जाखड़ के सामने अचानक रिजवान खान खड़े हो गए। रिजवान खान ने दावा किया कि उन्हें राष्ट्रीय सचिव अखिलेश यादव के निर्देश पर झुंझुनूं का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने मीडिया के सामने कथित ईमेल की कॉपी भी दिखाई। हालांकि उनके जारी विज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का नाम नहीं होने से चर्चा तेज हो गई।

इस पर वर्तमान जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने कहा- “गाड़ी पर पद लिखकर घूमने से कोई अध्यक्ष नहीं बनता।”

रिजवान खान ईमेल द्वारा आया अपना नियुक्ति पत्र मीडिया को दिखाते हुए
रिजवान खान ईमेल द्वारा आया अपना नियुक्ति पत्र मीडिया को दिखाते हुए

राहुल बोले- नियुक्ति फर्जी

वर्तमान जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि संगठन में कोई भी नियुक्ति सिर्फ ईमेल से मान्य नहीं होती। उनका कहना है कि जब तक प्रदेश कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर सूची जारी नहीं होती, तब तक ऐसी नियुक्ति फर्जी मानी जाएगी।

उन्होंने कहा, “गाड़ी पर पद लिखकर घूमने से कोई अध्यक्ष नहीं बनता।” उन्होंने नियुक्ति पत्र को ‘भ्रामक’ बताया, और बोले कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कागजात अवैध हैं और संगठन की छवि बिगाड़ने की कोशिश है। पद के दुरुपयोग पर उन्होंने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की चेतावनी भी दी।

राहुल जाखड़ ने कहा कि जब मैने कार्यकारी बनाई तो हमारे संगठनों से ट्विटर पर साझा किया जो की NSUI का रिवाज है जिला अध्यक्ष के मामले में यह नहीं हुआ
राहुल जाखड़ ने कहा कि जब मैने कार्यकारी बनाई तो हमारे संगठनों से ट्विटर पर साझा किया जो की NSUI का रिवाज है जिला अध्यक्ष के मामले में यह नहीं हुआ

राहुल के आरोप के बाद रिजवान खान कहना है कि उन्हें सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया गया है। वे 28 फरवरी को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जाने की तैयारी में हैं। इसे वे अपने समर्थन का प्रदर्शन बता रहे हैं।

इस विवाद से NSUI में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश स्तर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है, जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यदि जल्द स्थिति स्पष्ट नहीं हुई, तो संगठनात्मक स्तर पर विवाद और गहरा सकता है।

Related Articles