[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान पंचायत की अंतिम मतदाता सूची जारी: 9 वार्डों के 2983 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान पंचायत की अंतिम मतदाता सूची जारी: 9 वार्डों के 2983 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का फैसला

मानोता जाटान पंचायत की अंतिम मतदाता सूची जारी: 9 वार्डों के 2983 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों का फैसला

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही मानोता जाटान ग्राम पंचायत में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार पंचायत के 9 वार्डों में कुल 2983 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मानोता जाटान ग्राम पंचायत के मतदाताओं की संख्या

ग्राम पंचायत में 1577 पुरुष मतदाता और 1406 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ राजेश कुमार ने बताया कि मानोता जाटान ग्राम पंचायत में दो राजस्व गांव शामिल हैं: मानोता जाटान और श्री सरदारपुरा। मानोता जाटान गांव में 5 वार्ड हैं, जिनमें कुल 1690 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 897 पुरुष और 793 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, श्री सरदारपुरा गांव में 4 वार्ड हैं, जहां कुल 1293 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 680 पुरुष और 613 महिला मतदाता हैं। वार्डवार मतदाता विवरण भी जारी किया गया है। वार्ड संख्या 1 में 361 मतदाता (191 पुरुष, 170 महिला) हैं। वार्ड 2 में 309 मतदाता (166 पुरुष, 143 महिला), वार्ड 3 में 293 मतदाता (152 पुरुष, 141 महिला), वार्ड 4 में 328 मतदाता (171 पुरुष, 157 महिला) और वार्ड 5 में 399 मतदाता (217 पुरुष, 182 महिला) दर्ज हैं। इसी प्रकार, वार्ड 6 में 299 मतदाता (154 पुरुष, 145 महिला), वार्ड 7 में 329 मतदाता (178 पुरुष, 151 महिला), वार्ड 8 में 356 मतदाता (191 पुरुष, 165 महिला) और वार्ड 9 में 309 मतदाता (157 पुरुष, 152 महिला) सूचीबद्ध हैं।

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। पंचायत स्तर पर बैठकों और आपसी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण, सामाजिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और अन्य मूलभूत सुविधाएं इस चुनाव में प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। प्रत्याशी इन्हीं मुद्दों पर मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे।

अब सभी की नजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा पर टिकी है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही चुनावी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है और आने वाले दिनों में पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

Related Articles