[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना से खाटू श्याम के लिए निशान यात्रा रवाना:द्वादशी को खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर सजेगा निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना से खाटू श्याम के लिए निशान यात्रा रवाना:द्वादशी को खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर सजेगा निशान

सुलताना से खाटू श्याम के लिए निशान यात्रा रवाना:द्वादशी को खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर सजेगा निशान

सुलताना : मिनी खाटू के नाम से प्रसिद्ध सूरजगढ़ कस्बे के प्राचीन श्याम दरबार मंदिर से बाबा श्याम का निशान खाटू श्याम के लिए रवाना हो गया है। निशान रवानगी से पहले मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर सिगड़ी लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ आगे बढ़ीं।

पदयात्रा के चिड़ावा पहुंचने पर बाईपास से लेकर सुलताना रोड तक विभिन्न स्थानों पर यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। निशान का तीन जगहों पर ठहराव हुआ, जहां आरती की गई। पुष्पवर्षा और जयकारों के बीच निशान यात्रा खाटू की ओर बढ़ती रही। देर रात्रि यह यात्रा सुलताना पहुंची, जहां रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह बाबा श्याम के जयकारों के साथ आगे के लिए रवाना हुई।

मनोहर लाल सैनी ने बताया कि पदयात्रा का पहला पड़ाव सुलताना में हुआ। इसके बाद दूसरा पड़ाव गुढ़ागौड़जी और तीसरा पड़ाव गुरारा में होगा। चौथे दिन यह निशान खाटू श्याम जी पहुंचेगा। यह निशान दशमी तिथि को खाटू पहुंचेगा। द्वादशी को सुबह शुभ मुहूर्त में खाटू श्याम मंदिर में बाबा को निशान समर्पित करने के बाद इसे मंदिर के शिखर पर चढ़ाया जाएगा।

यात्रा में शामिल कई महिलाएं सिर पर जलती हुई सिगड़ी लेकर चल रही थीं। महिलाओं ने बताया कि वे मन्नत पूरी होने पर या मन्नत मांगने के लिए सिगड़ी लेकर बाबा श्याम के दरबार में जाती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77