ठोठवाल में बाबा साबेक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:नवयुग मंडल ने किया शुभारंभ, झांझा टीम ने जीता उद्घाटन मैच
ठोठवाल में बाबा साबेक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू:नवयुग मंडल ने किया शुभारंभ, झांझा टीम ने जीता उद्घाटन मैच
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के ठोठवाल गांव में मंगलवार को नवयुवक मंडल द्वारा बाबा साबेक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सक्षम माइक्रोफाइनेंस के एमडी राकेश कुमार मुख्य अतिथि थे, जबकि प्रमोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी गोकुल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच झांझा और सहड टीमों के बीच खेला गया। इसमें झांझा की टीम ने सहड को हराकर विजयी शुरुआत की।
खेल भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य
नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। आगामी मैचों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को 21 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान युवाओं से पारंपरिक खेलों में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043553


