चूरू जिले में एक भी वोट चोरी नहीं हुआ, कांग्रेस के प्रतिनिधि ने भाजपा को दी क्लीन चिट
कांग्रेसियों को झूठ-मुट में ही निर्वाचन विभाग पर अंगुली नहीं उठानी चाहिए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राष्ट्रीयस्तर एवं राज्यस्तर के कांग्रेस नेताओं सहित देश-प्रदेश के कांग्रेस नेता भाजपा पर वोट चोरी करने के आरोप लगाते हुए नहीं थक रहे होंगे। वोट चोरी के आरोप लगाकर वोट चोर गद्दी छोड़ जैसे बड़े धरने प्रदर्शन भी हो चुके होंगे, लेकिन चूरू जिले में एक भी वोट चोरी नहीं हुआ है। आज चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एसआईआर -2026 के तहत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी देने के लिए आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रतिनिधि असलम खोखर ने वोट चोरी के मामले में भाजपा को क्लीन चिट दे दी है।
यहां खोखर से पूछा गया था कि कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगा रही है। इस पर खोखर ने कहा कि चूरू जिले में एक भी वोट चोरी नहीं हुआ है और इसको लेकर उन्होंने यहां कोई विरोध प्रदर्शन भी नहीं किया है। तभी जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा बोल उठे कि प्रेस कॉन्फ्रेंस इधर है। इस पर एक और सवाल उठ गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस इधर है तो उनको उधर क्यों बैठा रखा है? हालांकि भाजपा को क्लीन चिट देकर खोखर सभागार से बाहर चले गए। कुल मिलाकर यह सुखद बात है कि चूरू में वोट चोरी नहीं होते हैं। यानी यहां वास्तव में लोकतंत्र की स्थापना हो चुकी है। खोखर की बात मानकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी वोट चोरी का राग अलापना छोड़ देना चाहिए। कहने का अर्थ यही है कि कांग्रेसियों को झूठ-मूट में ही निर्वाचन विभाग पर अंगुली नहीं उठानी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040433


