नीमकाथाना में मतदाताओं की फाइनल सूची जारी:विधानसभा में कुल 2,67,510 वोटर, दावे–आपत्तियों के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन
नीमकाथाना में मतदाताओं की फाइनल सूची जारी:विधानसभा में कुल 2,67,510 वोटर, दावे–आपत्तियों के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन
नीमकाथाना : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के तहत नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र (038) की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। यह अंतिम प्रकाशन 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया गया है।
अंतिम सूची का हुआ प्रकाशन
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) राजवीर यादव द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर अंतिम सूची प्रकाशित की गई है।
2,67,510 मतदाता दर्ज
चुनाव शाखा प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,67,510 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 1,42,742 पुरुष, 1,24,765 महिला तथा 03 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता शामिल हैं। वहीं क्षेत्र में 3,964 सर्विस वोटर भी दर्ज हैं।
दावे–आपत्तियों के बाद हुआ अंतिम प्रकाशन
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। सभी आवेदनों की जांच के बाद संबंधित आदेश पारित कर मतदाता सूची को अद्यतन किया गया। इसके पश्चात 21 फरवरी 2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया।
ऑनलाइन भी उपलब्ध है मतदाता सूची
निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की वेबसाइट के साथ-साथ वोटर्स पोर्टल पर भी उपलब्ध है। मतदाता अपने नाम की जांच ऑनलाइन कर सकते हैं।
अपील की प्रक्रिया भी तय
यदि किसी मतदाता को अंतिम सूची में किसी प्रविष्टि को लेकर आपत्ति है, तो वह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के तहत निर्धारित समय-सीमा में अपील प्रस्तुत कर सकता है।
यह रहे मौजूद
सहायक प्रोग्राममर विजय सिंह, सुनील मीणा, सूचना सहायक अशोक महरानियाँ, यूडीसी राजेश नट, मोहन सैनी, राधेश्याम शर्मा, सुभाष बराला, गोपाल सैनी, वीरेंद्र स्वामी, सुरेंद्र सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040340


