[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर विधानसभा की अंतिम सूची का प्रकाशन:क्षेत्र में कुल 2.69 लाख वोटर, राजनीतिक दलों को सौॆपी कॉपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर विधानसभा की अंतिम सूची का प्रकाशन:क्षेत्र में कुल 2.69 लाख वोटर, राजनीतिक दलों को सौॆपी कॉपी

श्रीमाधोपुर विधानसभा की अंतिम सूची का प्रकाशन:क्षेत्र में कुल 2.69 लाख वोटर, राजनीतिक दलों को सौॆपी कॉपी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में निर्वाचन आयोग की ओर से फोटो युक्त अंतिम मतदाता सूची शनिवार, 21 फरवरी को प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

मतदातओं में हुई बढ़ोतरी

एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन के समय मतदाताओं की कुल संख्या 2,66,512 थी, जो अब बढ़कर 2,69,253 हो गई है। इस अंतिम सूची के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में 1,43,283 पुरुष मतदाता, 1,25,969 महिला मतदाता और 01 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

अंतिम मतदाता सूची की तैयार

निर्वाचन विभाग को 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 के बीच कुल 8700 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें नाम जुड़वाने के लिए 4655 फॉर्म (फॉर्म 6/6A), नाम कटवाने के लिए 1914 फॉर्म (फॉर्म 7) और संशोधन या शिफ्टिंग के लिए 2150 फॉर्म (फॉर्म 8) शामिल थे। इन सभी आवेदनों के निस्तारण के बाद ही अंतिम मतदाता सूची तैयार की गई है।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन की प्रक्रिया एक सतत प्रक्रिया है और आगे भी जारी रहेगी। मतदाता अपना नाम और विवरण ऑनलाइन voters.eci.gov.in या election.rajasthan.gov.in पर जाकर EPIC सर्च करके देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ‘Voter Helpline App’ के माध्यम से भी सुधार या नए पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।

यदि कोई मतदाता या प्रतिनिधि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह 15 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रथम अपील कर सकता है।

Related Articles