चिड़ावा में किसान सभा ने डीजे पर आपत्ति जताई:तेज आवाज से छात्रों की पढ़ाई बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग, किसानों का धरना जारी
चिड़ावा में किसान सभा ने डीजे पर आपत्ति जताई:तेज आवाज से छात्रों की पढ़ाई बाधित, प्रशासन से कार्रवाई की मांग, किसानों का धरना जारी
चिड़ावा : चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा का यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 780वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसान सभा ने डीजे और मंदिरों में तेज आवाज में बजने वाली आरती पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला ने बताया कि वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में डीजे की कर्कश आवाज उनकी पढ़ाई में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज और उसके समय पर कोई पाबंदी नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि जहां भी 70-75 डेसिबल से ज्यादा आवाज में डीजे बजाया जाए, वहां सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, गांवों के मंदिरों में भी ज्यादा आवाज पर तुरंत रोक लगाई जाए।
आज के धरने में ताराचंद तानाण, राजेन्द्र सिंह चाहर, बजरंग लाल बराला, सतपाल चौधरी, प्रभु राम सैनी, रणधीर सिंह ओला, विनोद जांगिड़, गजानंद शर्मा (ब्राह्मणों की ढाणी), झाबरमल सेफरा गंवार, रामेश्वर लाल चाहर, सुनील मेघवाल, बलबीर सिंह यादव और रतन सिंह भास्कर सहित कई सदस्य शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038692


