[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में 8 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन:पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने अन्नपूर्णा रसोई का फीता काटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में 8 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन:पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने अन्नपूर्णा रसोई का फीता काटा

बुहाना में 8 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन:पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने अन्नपूर्णा रसोई का फीता काटा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मधु दहिया 

बुहाना : बुहाना में सरकार की श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत एक नई रसोई का शुभारंभ किया गया है। पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने पचेरी मोड़ पर स्थित इस रसोई का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस रसोई में जरूरतमंदों को मात्र 8 रुपए में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने बताया कि इस नई रसोई में शुद्ध, ताजा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। थाली में ताजी दाल, सब्जी, चावल, गर्मागर्म चपातियां और अचार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों, मजदूरों, छात्रों और वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी।

पूर्व उपप्रधान राजपाल सिंह ने इस अवसर पर कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना “कोई भूखा न सोए” के संकल्प को साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में ऐसी रसोइयों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों में जरूरतमंदों को सम्मानजनक ढंग से सस्ता और पौष्टिक भोजन मिल सके।

यह योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित है। इसमें प्रति थाली पर 22 रुपए का अनुदान दिया जाता है, जिससे आमजन को केवल 8 रुपये में उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध हो पाता है।

लोकार्पण कार्यक्रम में चेयरमैन दशरथ सिंह, भरत बोहरा, संजय लांबी, बलबीर एसडीआई, कृष्ण खांदवा, अनिल नाड़िया, सुशील गुर्जरवास, नंदलाल योगी, ईओ सुरेंद्र कुमार, कृष्ण गुर्जर, संतोष कुमावत, कृष्ण सैनी, ओमनारायण रांगेय, दीपक झांझा, सुरेंद्र खांदवा, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin