[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : महंगाई राहत शिविरों को सफल बनाने के लिए बैठक:कार्यकर्ताओं से बोले शिविर प्रभारी बोले- फील्ड में जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : महंगाई राहत शिविरों को सफल बनाने के लिए बैठक:कार्यकर्ताओं से बोले शिविर प्रभारी बोले- फील्ड में जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं

महंगाई राहत शिविरों को सफल बनाने के लिए बैठक:कार्यकर्ताओं से बोले शिविर प्रभारी बोले- फील्ड में जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। महंगाई राहत शिविर के जिला प्रभारी रामसहाय बाजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए रामसहाय बाजिया ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी विभागों को एक छत के नीचे लाकर आमजन को 10 प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को बेहतर स्थिति में लाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। ऐसे में प्रत्येक पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूती के साथ आमजन को पार्टी की विचारधारा में जोड़ने के लिए काम करना चाहिए तथा फील्ड क्षेत्र में जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए लोगों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने बताया कि जून महीने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का खेतड़ी में दौरा करवाया जाएगा।

इस दौरान भिवाड़ी की तर्ज पर बबाई में बनाए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र और सीएचसी को सब जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने पर इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री से मिलकर जल्द ही दौरे की तिथि तय करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर विनोद शर्मा, चंदगीराम सैनी, श्रवणदत्त नारनौलिया, निकेश पारीक, सुरेश शाह, सुधीर गुप्ता, बलवीर सैनी, इंद्राज सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सैनी, माडू राम, लक्ष्मण, बाबूलाल, सुगनचंद, हरिराम गुर्जर, ग्यारसी लाल, चुन्नीलाल चनेजा, रामअवतार, ओमप्रकाश, बाबूलाल, प्रेम चंदेला, राधेश्याम शर्मा, रमेश स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22