खाखी बाबा धाम डाडा फतेहपुरा में आस्था का सैलाब: वार्षिक मेले के साथ तीन दिवसीय खाखी बाबा महोत्सव का भव्य समापन
खाखी बाबा धाम डाडा फतेहपुरा में आस्था का सैलाब: वार्षिक मेले के साथ तीन दिवसीय खाखी बाबा महोत्सव का भव्य समापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खाखी बाबा सेवा संघ हैदराबाद के तत्वावधान में खाखी बाबा धाम डाडा फतेहपुरा में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ खाखी बाबा के वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसी के साथ तीन दिवसीय खाखी बाबा महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। मेले का शुभारंभ प्रातः पुजारी पंडित गोपाल शर्मा के सानिध्य में अखंड ज्योत प्रज्वलित कर विधि-विधान से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों और युवाओं ने झूलों तथा अन्य मनोरंजन साधनों का आनंद लिया। मेले के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा, आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा।

महोत्सव के समापन अवसर पर अपराह्न 3 बजे से मेले में विभिन्न वर्गों की इनामी कुश्तियों का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कुश्तियों में आसपास के गांवों के अलावा हरियाणा से आए पहलवानों ने भी भाग लेकर अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे मेले का माहौल जोश और रोमांच से भर गया।खाखी बाबा सेवा संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से की गई।
इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल, किशन लाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बद्रीविशाल बाबूलाल अग्रवाल, वीर सिंह निर्वाण, मदनलाल बोहरा, सुखदेव गुप्ता, पवन भारती, प्रदीप अग्रवाल, छाजूराम यादव, सुरेश स्वामी, सुरेंद्र बांसियाल, गिरधारी मेघवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036606


