रसूलपुर की सरकारी स्कूल में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जलदाय विभाग पर अनदेखी का आरोप
रसूलपुर की सरकारी स्कूल में पेयजल संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, जलदाय विभाग पर अनदेखी का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की रसूलपुर पंचायत की ढाणी मोटू स्थित सरकारी स्कूल में पेयजल आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जलदाय विभाग से पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने से विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जब भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। पहले भी विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य जगदेव सिंह ने भी पेयजल समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कपिल जांगिड़, सुनील कुमार, महेश कुमार, वीर सिंह, मनोज, ताराचंद, अशोक कुमार, चेतराम, राजू गुर्जर, बसंती देवी, जीवनी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036592


