[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा वनक्षेत्र में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी, दमकल टीम ने चार घंटे में पाया काबू; 10 हेक्टेयर में वन संपदा नष्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा वनक्षेत्र में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी, दमकल टीम ने चार घंटे में पाया काबू; 10 हेक्टेयर में वन संपदा नष्ट

तातीजा वनक्षेत्र में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगी, दमकल टीम ने चार घंटे में पाया काबू; 10 हेक्टेयर में वन संपदा नष्ट

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तातीजा वन क्षेत्र आरडीएफ-2 में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना में लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वन विभाग और नगर पालिका खेतड़ी की दमकल टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, जिससे बड़े क्षेत्र को नुकसान होने से बचा लिया गया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी पवन सिंह शेखावत ने बताया कि वन चौकी के चौकीदार सुरेश कुमार ने तातीजा वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना दी। सूचना में बताया गया कि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। इस पर सिंघाना नाका प्रभारी फॉरेस्टर विजेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आग की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका खेतड़ी से दमकल वाहन को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम, दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। तेज हवा के कारण आग लगातार फैल रही थी, जिससे आग बुझाने का कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहा। इसके बावजूद टीम ने लगातार प्रयास करते हुए करीब चार घंटे में आग पर काबू पा लिया।

वन विभाग के अनुसार आरडीएफ-2 क्षेत्र में विभाग द्वारा करीब 50 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया था। आग की इस घटना में लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे पौधे, झाड़ियां और अन्य वनस्पति जलकर राख हो गईं। हालांकि समय पर कार्रवाई होने से शेष वन क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया।

वन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस कार्रवाई में फॉरेस्टर विजेन्द्र सिंह, सहायक वनपाल ओम प्रकाश, वन रक्षक ईश्वर सिंह और अजय कुमार सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग ने ग्रामीणों से वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आग या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Related Articles