झुंझुनूं में बच्चों को ले जा रही स्कूल-बसों की चेकिंग:तीन विभागों ने मिलकर 51 बसों की जांच कीं, 19 के काटे चालान, एक सीज
झुंझुनूं में बच्चों को ले जा रही स्कूल-बसों की चेकिंग:तीन विभागों ने मिलकर 51 बसों की जांच कीं, 19 के काटे चालान, एक सीज
झुंझुनूं : झुंझुनूं में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने शहर के मंडावा मोड़ पर स्कूल बसों (बाल वाहिनियों) की सघन चेकिंग की। कार्रवाई ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला के नेतृत्व में की गई।
अभियान में तीन विभागों की टीम शामिल थी। इस दौरान यातायात नियमों की पालना, वाहनों के दस्तावेज और तकनीकी फिटनेस की जांच की गई। कार्रवाई के बाद स्कूल संचालकों और बस ड्राइवरों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर विभागीय गाइडलाइंस और सुरक्षा मानकों की मॉनिटरिंग की गई। साथ ही नियमों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई भी की गई।
51 गाड़ियों की जांच हुई, 19 के काटे चालान
मंडावा मोड़ पर कैंप लगाकर टीम ने सुबह-सुबह स्कूलों की ओर जा रही बसों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की। जांच के दौरान मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और परिवहन विभाग के सुरक्षा मानकों को आधार बनाया गया। 51 बाल वाहिनियों की जांच की गई। 19 वाहनों में विभिन्न कमियों के चलते चालान काटे गए। नियमों के गंभीर उल्लंघन पर RTO विभाग द्वारा एक बाल वाहिनी को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
ड्राइवर का लाइसेंस, हेल्पलाइन नंबर की भी जांच हुई
शिक्षा विभाग के ACBO संजय कुमार ने बताया कि विभाग की गाइडलाइंस हैं कि बच्चों को लाने-ले जाने वाले गाड़ियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूल बसों का संचालन अनिवार्य है। पूरे जिले में अभियान चलाकर इसी तरह औचक निरीक्षण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बस में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) की जांच की गई। जबकि ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस और वाहन के फिटनेस दस्तावेज भी देखें गए। क्षमता से अधिक बच्चे तो नहीं है और बस पर ‘स्कूल बस’ और हेल्प लाइन नंबर साफ लिखे है या नहीं, इसकी भी बारीकी से जांच की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036596


