[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में हरियाणा का युवक बेच रहा था गांजा:मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटका रखी थी थैली; पुलिस को देख भागने लगा तो घेरकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं में हरियाणा का युवक बेच रहा था गांजा:मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटका रखी थी थैली; पुलिस को देख भागने लगा तो घेरकर पकड़ा

झुंझुनूं में हरियाणा का युवक बेच रहा था गांजा:मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटका रखी थी थैली; पुलिस को देख भागने लगा तो घेरकर पकड़ा

पचेरीकलां : झुंझुनूं के पचेरीकलां थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 345 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। युवक हरियाणा का रहने वाला था और झुंझुनूं में गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था।

थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और लोकल स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पचेरीखुर्द स्थित शराब ठेके के पास एक युवक लाल रंग की मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है, जिसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा) है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को घेरा।

पुलिस को देखते ही भागने लगा

पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जाब्ते ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल के हैंडल पर लटकी एक थैली मिली। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो युवक ने अपना नाम अमित कुमार (33) पुत्र आनंद सिंह, निवासी मोहनपुर (नारनौल, हरियाणा) बताया। थैली की जांच करने पर उसमें 345 ग्राम अवैध गांजा पाया गया।

आरोपी अमित कुमार से जब गांजे के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles