[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पवन कुमार स्वामी ने चंडीगढ़ में जीता ब्रॉन्ज पदक:ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी में किया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पवन कुमार स्वामी ने चंडीगढ़ में जीता ब्रॉन्ज पदक:ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी में किया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

पवन कुमार स्वामी ने चंडीगढ़ में जीता ब्रॉन्ज पदक:ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी में किया राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व

सरदारशहर : चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कबड्डी प्रतियोगिता में सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल ढाणी तेतरवाल के पीटीआई पवन कुमार स्वामी ने ब्रॉन्ज पदक जीता है। उन्होंने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

यह प्रतियोगिता 9 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक चंडीगढ़ में हुई थी। चूरू जिले के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में पवन कुमार स्वामी ने सरदारशहर पिचकराई ताल से भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता से स्कूल लौटने पर ग्राम ढाणी तेतरवाल और स्कूल परिवार की ओर से खिलाड़ी का भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने स्वामी को 11 हजार रुपए की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें एक ट्रॉफी भी भेंट की गई। इस अवसर पर पीटीआई पवन कुमार स्वामी का अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। स्टूडेंट्स और ग्रामीण जनों को मिठाई बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। ग्रामवासियों ने खिलाड़ी की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चुन्नीलाल, बनवारी लाल, गुगनराम, मांगीलाल, गोपीराम, पालाराम, लूणाराम, जय प्रकाश, चोलूराम, दुर्गाराम, गिरधारीराम, रामचंद्र फौजी, भीमाराम, शंकरलाल, धन्नाराम, रजीराम और रोहतास थोरी सहित समस्त ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया।

Related Articles