[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आधार सेवा केंद्रों पर नागरिकों को मिलें समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आधार सेवा केंद्रों पर नागरिकों को मिलें समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं : सुराणा

जिला कलक्टर ने की समीक्षा, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को डीओआईटी वीसी सभागार में जिले में संचालित आधार सेवा केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर सुराणा ने कहा कि आधार सेवाएं प्रत्येक सरकारी योजना का मूल आधार हैं, इसलिए आधार सेवा केंद्रों पर नागरिकों को समयबद्ध एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नए आधार नामांकन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ण जांच करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होने देने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन को नए नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पते में संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित उपलब्ध सभी सेवाओं की स्पष्ट जानकारी दें, ताकि नागरिकों को प्रक्रिया की पूरी समझ हो।

जिला कलक्टर ने कहा कि 10 वर्ष से अधिक पुराने आधार कार्ड धारकों को डाटा अपडेट कराने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्रों पर निर्धारित शुल्क सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए तथा अतिरिक्त राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 10-10 सीईएलसी आधार सेंटर खोलने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में आधार मशीनों की कार्यशीलता, 10 वर्ष से पुराने आधार कार्डों के अपडेशन, बैंकों, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार सेवाओं की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई।

संयुक्त निदेशक नरेश कुमार ने जिले में संचालित आधार केंद्रों की स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीडीईओ संतोष कुमार महर्षि, आईसीडीएस डीडी नरेंद्र शेखावत, एसीपी पुष्पा, प्रोग्रामर राजेंद्र प्रजापत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles