[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में टेंपो पर गिरा जर्जर बिजली का पोल:बाल-बाल बचीं सवारियां, पोल बदलने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में टेंपो पर गिरा जर्जर बिजली का पोल:बाल-बाल बचीं सवारियां, पोल बदलने की मांग

सादुलपुर में टेंपो पर गिरा जर्जर बिजली का पोल:बाल-बाल बचीं सवारियां, पोल बदलने की मांग

सादुलपुर : सादुलपुर में सोमवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस थाने के सामने स्थित एक गली में सवारियों से भरा एक टेंपो गुजर रहा था, तभी अचानक एक जर्जर बिजली का पोल टूटकर सीधे टेंपो पर गिर गया। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।

बिजली का पोल टेंपो पर गिरा

टेंपो चालक मोहम्मद आशिफ ने बताया-शाम करीब 4 बजे रोजाना की तरह सवारियां लेकर गली से गुजर रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली का पोल टेंपो पर आ गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां घबरा गईं।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि हादसे के वक्त बिजली की लाइन में विद्युत प्रवाह नहीं था। यदि तारों में करंट होता, तो यह एक गंभीर जनहानि का कारण बन सकता था।

जर्जर बिजली का पोल बदलने की मांग

घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई। आसपास के लोगों की मदद से टेंपो को पोल के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर बिजली पोलों को समय रहते बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Related Articles