सरदारशहर में 50 करोड़ अस्पताल निर्माण में देरी पर आक्रोश:विकास मंच ने दो दिन में काम शुरू नहीं होने पर तहसील घेराव की चेतावनी दी
सरदारशहर में 50 करोड़ अस्पताल निर्माण में देरी पर आक्रोश:विकास मंच ने दो दिन में काम शुरू नहीं होने पर तहसील घेराव की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर विकास मंच ने राजकीय उप जिला अस्पताल मय ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में उपखंड मजिस्ट्रेट को अंतिम ज्ञापन सौंपा है। मंच ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो तहसील कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने लगभग दो वर्ष पूर्व 50 करोड़ रुपये की लागत से इस उप जिला अस्पताल को स्वीकृति दी थी।
भूमि आवंटन होने के बावजूद अस्पताल का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। विकास मंच ने इसे जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है और निर्माण में हो रही देरी पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
मंच ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों और निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को औद्योगिक क्षेत्र में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। मंच का कहना है कि स्वास्थ्य संस्थान को प्रदूषण मुक्त और सुविधाजनक स्थान पर स्थापित किया जाना आवश्यक है।
मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि सरदारशहर की जनता ने लंबे समय तक धैर्य रखा है, लेकिन अब सभी सीमाएं पार हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से वापा सेवा सदन के पास पूर्व निर्धारित भूमि पर ही तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जनता और मंच के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट शंकर दास स्वामी, बार संघ के उपाध्यक्ष रामनिवास, एडवोकेट अशोक पारीक, बजरंग भाट, गुलाब शाह भाटी, कासम सब्जी फरोश, तिलोक वाल्मीकि, उम्मेद बलारिया, राजू पूनिया और हसन काजी सहित विकास मंच के कई सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094133


