ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 15 फरवरी को
स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होगा आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : कुरैशी बिरादरी की अखिल भारतीय सामाजिक संस्था ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 फरवरी को किया जाएगा।
संस्था की स्थापना वर्ष 1924 में मेरठ निवासी स्वतंत्रता सेनानी हाजी राशिदुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में हुई थी। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार, कुरीतियों के उन्मूलन और देश की आजादी के आंदोलन में भागीदारी के लिए युवाओं को प्रेरित किया था।
जिला अध्यक्ष उमर कुरैशी ने बताया कि समारोह रविवार 15 फरवरी को सुबह 10 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित युवाओं, समाज सेवा में सक्रिय संस्थाओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों तथा भारतीय सेना में कार्यरत जवानों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नईमुद्दीन कुरैशी सहित प्रदेश भर की जिला टीमें भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई विशिष्ट हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033261


