[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर क्लास के पुनः शुभारंभ के साथ नई पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर क्लास के पुनः शुभारंभ के साथ नई पहल

कोचिंग संस्थान भी सहयोग में आए आगे

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला प्रशासन द्वारा हाल ही में कलेक्टर क्लास का पुनः शुभारंभ किया गया है। महंगी कोचिंग संस्थानों की फीस वहन करने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क संचालित इस ‘कलक्टर की क्लास’ के लिए अब निजी कोचिंग संस्थान भी सहयोग के लिए आगे आए हैं। Indian Educator RAS Academy के निदेशक महेश भास्कर ने बताया कि कलेक्टर क्लास से जुड़े सभी विद्यार्थियों को अब निःशुल्क RAS टेस्ट सीरीज़ उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि वे नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तैयारी को और सशक्त बना सकें।

उन्होंने जानकारी दी कि दूर-दराज़ क्षेत्रों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से टेस्ट दे सकते हैं, जबकि जो विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देना चाहते हैं वे सीकर सेंटर (नियर चरण सिंह गेट) पर आकर भी टेस्ट दे सकते हैं। साथ ही कलेक्टर क्लास से जुड़े जो विद्यार्थी ऑफलाइन बैच जॉइन करेंगे, उन्हें फीस में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह पहल विशेष रूप से जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

इस टेस्ट सीरीज़ के मार्गदर्शक आरएएस अधिकारी प्रकाश चंदेलिया होंगे, जो विद्यार्थियों को अपने अनुभव एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विद्यार्थी यूट्यूब पर “Indian Educator RAS Academy” सर्च कर दिए गए लिंक के माध्यम से अथवा मोबाइल नंबर 8000956422 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस पहल पर कलक्टर की‌ क्लास के संयोजक कमलकांत जोशी ने आभार जताया है।

Related Articles