[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई:राष्ट्रीय लोक दल संस्थापक को दी श्रद्धांजलि, औद्योगिक क्रांति में उनके योगदान पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई:राष्ट्रीय लोक दल संस्थापक को दी श्रद्धांजलि, औद्योगिक क्रांति में उनके योगदान पर की चर्चा

चिड़ावा में चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई:राष्ट्रीय लोक दल संस्थापक को दी श्रद्धांजलि, औद्योगिक क्रांति में उनके योगदान पर की चर्चा

चिड़ावा : चिड़ावा के स्टेशन रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह के जीवन और उनके महत्वपूर्ण योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि एवं कल्याण मंत्री के रूप में किसानों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

वक्ताओं ने उनके उद्योग मंत्री रहते हुए 1991 की औद्योगिक क्रांति में उनके विशेष योगदान पर भी विस्तृत चर्चा की। उनके कार्यों को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राव, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी गुलझारी जानू, महेंद्र जांगिड़, अलीशेर सुलताना, जितेंद्र सिंह, रामेश्वर सैनी, सचिन सोमरा, संतलाल सोनी, राजकुमार घासी का बास और अंकित राव सहित कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने चौधरी अजीत सिंह के आदर्शों और दूरदर्शिता को याद किया।

Related Articles