[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे ट्रैक पर निराश्रित गोवंश से बढ़ रही दुर्घटनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

रेलवे ट्रैक पर निराश्रित गोवंश से बढ़ रही दुर्घटनाएं

बिसाऊ गौरक्षक दल ने रेल मंडल प्रबंधक के नाम सौंपा ज्ञापन, बैरिकेटिंग की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बिसाऊ नगर में रेलवे ट्रैक पर निराश्रित गोवंश के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर बुधवार शाम गौरक्षक दल के सदस्यों ने उत्तर पश्चिम रेलवे के रेल मंडल प्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे ट्रैक किलोमीटर क्रमांक 77/1 से 78/1 तक का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील बन चुका है। यहां निराश्रित गोवंश खुले में विचरण करता है और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, स्थायी फेंसिंग या बैरिकेटिंग नहीं होने के कारण अक्सर ट्रैक पर आ जाता है।

आए दिन हो रही टक्कर की घटनाएं

गौरक्षक दल के सदस्यों ने बताया कि इस क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही के दौरान गोवंश से टकराने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई बार गोवंश की मौके पर ही मृत्यु हो जाती है, जो मानवीय और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत दुखद है।

उन्होंने बताया कि लोको पायलट गोवंश को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित होता है और यात्रियों को देरी व असुविधा झेलनी पड़ती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि बड़ी रेल दुर्घटना की आशंका भी बन जाती है।

स्थायी समाधान की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि संबंधित ट्रैक क्षेत्र में मजबूत ऊंचाई वाली स्थायी बैरिकेटिंग या फेंसिंग शीघ्र लगाई जाए, ताकि गोवंश का ट्रैक पर प्रवेश पूरी तरह रोका जा सके। साथ ही चेतावनी संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा चिन्ह लगाने की भी मांग की गई है, जिससे लोको पायलट पहले से सतर्क रह सकें।

गौरक्षक दल का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान गौरक्षक दल के विजय सैनी, खेम सिंह, मदनलाल सैनी, नूतन सिहाग, सचिन नायक, रोहित, हरीश, बादशाह, अरविंद सैनी, बाबू, प्रेम और प्रदीप सैनी उपस्थित रहे।

Related Articles