[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गादली गांव में आपसी विवाद में घर पर हमला:महिला से मारपीट, 25 हजार नकद और जेवर लूटे, गाड़ी में तोड़फोड़, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

गादली गांव में आपसी विवाद में घर पर हमला:महिला से मारपीट, 25 हजार नकद और जेवर लूटे, गाड़ी में तोड़फोड़, मामला दर्ज

गादली गांव में आपसी विवाद में घर पर हमला:महिला से मारपीट, 25 हजार नकद और जेवर लूटे, गाड़ी में तोड़फोड़, मामला दर्ज

बुहाना : बुहाना क्षेत्र की गादली पंचायत में आपसी विवाद में एक परिवार के घर पर ट्रैक्टर से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और नकदी और जेवरात लूट लिए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पीड़ित सतपाल भालोठिया ने बुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर लेकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी पत्नी साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

25 हजार नकद और जेवर लूटे

हमलावरों ने गाड़ी की किश्त भरने के लिए रखे 25 हजार नकद, मंगलसूत्र और कानों के कुंडल लूट लिए। जाते-जाते उन्होंने घर के सामने खड़ी गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अनिल कुमार बेटा ब्रजलाल, पिंकी पत्नी अनिल कुमार, प्रीति बेटी अनिल कुमार और साहिल बेटा अनिल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने समय रहते सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles