[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन टूटी:पांच दिन से ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे, प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन टूटी:पांच दिन से ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे, प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग

डाडा फतेहपुरा में PHED पाइपलाइन टूटी:पांच दिन से ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे, प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा गांव में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) की एक टूवेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस खराबी के कारण पिछले पांच दिनों से गांव में गंभीर जल संकट बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

यह टूवेल गांव की दो मुख्य पानी की टंकियों को भरती है, जिनसे पूरे गांव में जल आपूर्ति होती है। पाइपलाइन टूटने के कारण दोनों टंकियां खाली हो गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप पूरे गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है।

विभाग के अस्थाई कर्मचारी नेकीराम गुर्जर ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना विभाग को समय पर दे दी गई थी। हालांकि पांच दिन बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

जल संकट के कारण ग्रामीणों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने PHED प्रशासन से तत्काल क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर गांव में नियमित जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

इस दौरान शेर सिंह, मोहित सिंह, विक्रम बबेरवाल, रणजीत बबेरवाल, सुरेश सिंह, दिनेश बबेरवाल, गिरवर बबेरवाल, मंजीत सिंह और नवीन जांगिड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और अपनी परेशानी व्यक्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89