जंगली जानवर के चलते बाहर निकलने से डर रहे ग्रामीण:प्रत्यक्षदर्शी बोला- उसे देख कर रौंगटे खड़े हो गए, जरख जैसा था
जंगली जानवर के चलते बाहर निकलने से डर रहे ग्रामीण:प्रत्यक्षदर्शी बोला- उसे देख कर रौंगटे खड़े हो गए, जरख जैसा था
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत सिंह की ढाणी में ग्रामीणों ने एक अज्ञात जंगली जानवर को देखा। इसके बाद से पूरे गांव में डर का माहौल है। पिछले 4-5 दिनों से आसपास के गांवों में किसी जंगली जानवर के होने की चर्चा चल रही थीं। पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में डर था। इसके बाद अब एक ग्रामीण को जंगली जानवर दिखने से भय का माहौल है।
ग्रामीण जयपाल ने बताया कि उन्होंने संपत सिंह की ढाणी में जानवर को अपनी आंखों से देखा है। उन्होंने बताया- हम पिछले कई दिनों से आसपास के इलाकों में जानवर के होने की बातें सुन रहे थे, लेकिन आज इसे खुद देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो गए। जयपाल ने बताया यह जानवर जरख जैसा दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं जमीन पर जानवर के पगमार्क भी मिले हैं।

खेतों में काम बंद, अनहोनी की आशंका
इस दहशत का असर गांव की दिनचर्या पर भी पड़ा है। किसानों ने डर के मारे रात के समय खेतों में बिजली की लाइन बदलना और पानी लगाने जैसा जरूरी काम छोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जानवर कभी भी किसी इंसान या पशु पर हमला कर सकता है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
पूरे गांव ने एकजुट होकर पुलिस प्रशासन और वन विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इलाके में टीम भेजी जाए। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंजों के निशानों के आधार पर जानवर की पहचान की जाए और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए ताकि गांव वाले फिर से भयमुक्त होकर अपने खेतों में जा सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


