सरदारशहर के मालसर स्कूल में बनाई पानी की टंकी:स्टूडेंट्स को पीने का साफ पानी मिलेगा, सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
सरदारशहर के मालसर स्कूल में बनाई पानी की टंकी:स्टूडेंट्स को पीने का साफ पानी मिलेगा, सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
सरदारशहर : सरदारशहर के मालसर गांव स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक और भामाशाह नोलाराम साले सीवर ने विद्यार्थियों के लिए एक पेयजल टंकी का निर्माण करवाया है। इस पहल से विद्यालय में पानी की समस्या का समाधान हुआ है।
बच्चों को पीने का साफ पानी मिलेगा
निर्मित पेयजल टंकी का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित कर लोकार्पण किया गया। इस टंकी के निर्माण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के बच्चों को स्वच्छ और पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध कराना है। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने भामाशाह नोलाराम साले सीवर के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
स्टूडेंट्स में देखने को मिलेगी उत्साह
इस अवसर पर बुद्धाराम सिंवर, सीताराम सीवर, राजूराम सींवर, इलियास मोहम्मद, लालचंद पूनिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार प्रजापत ने भामाशाह नोलाराम साले सीवर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा और बच्चों के प्रति उनकी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सहयोग से सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं का विकास होता है और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033328

