[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, सीताराम मेहरा बने जिला महासचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, सीताराम मेहरा बने जिला महासचिव

झुंझुनूं जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग की नई कार्यकारिणी घोषित, सीताराम मेहरा बने जिला महासचिव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में झुंझुनूं जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस क्रम में खरकड़ा निवासी सीताराम मेहरा को जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग का जिला महासचिव बनाया गया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सागर मावर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति प्रदेश चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार की गई है। आदेश जारी होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सीताराम मेहरा को जिला महासचिव बनाए जाने से क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक संतुलन एवं अनुभव का सम्मान बताते हुए स्वागत किया है। पार्टी नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई है।सीताराम मेहरा के जिला महासचिव बनने पर अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles