[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेतराम गराटी ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेतराम गराटी ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत

नेतराम गराटी ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव मनोनीत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए ग्राम दूधवा निवासी नेतराम गराटी को ओबीसी कांग्रेस का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन सागर मावर (संगठन सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव, जिला अध्यक्ष संतोष सैनी की अनुमति एवं खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर की अनुशंसा पर किया गया।

साफ छवि व कर्मठ कार्यकर्ता

नेतराम गराटी को एक साफ छवि, निष्ठावान और कर्मठ पार्टी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। संगठन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और ओबीसी वर्ग में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां

नेतराम गराटी को जिला सचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ, मुकेश लक्कड़, खेमचंद धेड़, राजेश रावत, नागरमल, रणवीर योगी, बाकोटी राम सिंह, एससी ब्लॉक अध्यक्ष खेतड़ी सहीराम, धर्मवीर गुर्जर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नेतराम गराटी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles