[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया 90वां त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया 90वां त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व

सिंघाना में भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया 90वां त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व

सिंघाना : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा सिंघाना द्वारा 90वां त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में भव्य रूप से मनाया गया। पर्व की शुरुआत पोस्ट ऑफिस के पास स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जो गंगा माई कुण्ड तक पहुंची। कलश यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम स्थल पर लता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात बाल कलाकारों छवि, प्रिया, तन्नू, लक्ष्य, राधा सहित अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

मुख्य वक्ता के रूप में नारनौल से पधारी कमल दीदी ने शिव जयंती के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव के गुण-शांति, पवित्रता और करुणा को जीवन में अपनाने से व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ समाज का भी कल्याण कर सकता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शकुंतला यादव ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। वहीं विशिष्ट अतिथि सुगन सिंह चौधरी (एसएचओ, सिंघाना) एवं दारा सिंह (बीईडीओ) ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक सुधार और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन चिड़ावा से पधारी स्नेह दीदी ने किया। बहनों ने गंगा माई कुण्ड परिसर में कार्यक्रम आयोजन हेतु अध्यक्ष मनोज कुमार एवं उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बनेश्वरी बहन, पवन अग्रवाल, मातूराम, दिगम्बर नाडिया, जगदीश यादव, बाबूलाल, भंवरलाल, दिनेश जांगिड़, राधेश्याम, नवल किशोर, गोगराज, जगराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Articles